Bhagavad-gītā As It Is • Ch 14

TEXT 21

The Three Modes Of Material Nature

अर्जुन उवाच ।
कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणानेतानतीतो भवति प्रभो ।
किमाचारः कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतिवर्तते ॥२१॥
arjuna uvāca kair liṅgais trīn guṇān etān atīto bhavati prabho kim ācāraḥ kathaṁ caitāṁs trīn guṇān ativartate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

arjunaḥ uvāca — Arjuna said; kaiḥ — by which; liṅgaiḥ — symptoms; trīn — three; guṇān — qualities; etān — all this; atītaḥ — transcend; bhavati — become; prabho — my Lord; kim — what; ācāraḥ — behavior; katham — what; ca — also; etān — these; trīn — three; guṇān — qualities; ativartate — transcend.
अर्जुनःउवाच — अर्जुन ने कहा; कैः — किन; लिङगैः — लक्षणों से; त्रीन् — तीनों; गुणान् — गुणों को; एतान् — ये सब; अतीतः — लाँघा हुआ; भवति — है; प्रभो — हे प्रभु; किम् — क्या; आचारः — आचरण; कथम् — कैसे; च — भी; एतान् — ये; त्रीन् — तीनों; गुणान् — गुणों को; अतिवर्तते — लाँघता है |.

Translationअनुवाद

Arjuna inquired: O my dear Lord, by what symptoms is one known who is transcendental to those modes? What is his behavior? And how does he transcend the modes of nature?

अर्जुन ने पूछा - हे भगवान्! जो इन तीनों गुणों से परे है, वह किन लक्षणों के द्वारा जाना जाता है ? उसका आचरण कैसा होता है ? और वह प्रकृति के गुणों को किस प्रकार लाँघता है ?

Purportतात्पर्य

In this verse, Arjuna's questions are very appropriate. He wants to know the symptoms of a person who has already transcended the material modes. He first inquires of the symptoms of such a transcendental person. How can one understand that he has already transcended the influence of the modes of material nature? The second question asks how he lives and what his activities are. Are they regulated or nonregulated? Then Arjuna inquires of the means by which he can attain the transcendental nature. That is very important. Unless one knows the direct means by which one can be situated always transcendentally, there is no possibility of showing the symptoms. So all these questions put by Arjuna are very important, and the Lord answers them.

इस श्लोक में अर्जुन के प्रश्न अत्यन्त उपयुक्त हैं | वह उस पुरुष के लक्षण जानना चाहता है, जिसने भौतिक गुणों को लाँघ लिया है | सर्वप्रथम वह ऐसे दिव्य पुरुष के लक्षणों के विषय में जिज्ञासा करता है कि कोई कैसे समझे कि उसने प्रकृति के गुणों के प्रभाव को लाँघ लिया है ? उसका दूसरा प्रश्न है कि ऐसा व्यक्ति किस प्रकार रहता है और उसके कार्यकलाप क्या हैं ? क्या वे नियमित होते हैं, या अनियमित? फिर अर्जुन उन साधनों के विषय में पूछता है, जिससे वह दिव्य स्वभाव (प्रकृति) प्राप्त कर सके | यह अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है | जब तक कोई उन प्रत्यक्ष साधनों को नहीं जानता, जिनसे वह सदैव दिव्य पद पर स्थित रहे, तब तक लक्षणों के दिखने का प्रश्न ही नहीं उठता | अतएव अर्जुन द्वारा पूछे गये ये सारे प्रश्न अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं और भगवान् उनका उत्तर देते हैं |