Bhagavad-gītā As It Is • Ch 13

TEXT 32

Nature, the Enjoyer, and Consciousness

अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः ।
शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते ॥३२॥
anāditvān nirguṇatvāt paramātmāyam avyayaḥ śarīra-stho 'pi kaunteya na karoti na lipyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

anāditvāt — due to eternity; nirguṇatvāt — due to transcendental; param — beyond material nature; ātmā — spirit; ayam — this; avyayaḥ — inexhaustable; śarīra-sthaḥ api — though dwelling in the body; kaunteya — O son of Kuntī; na karoti — never does anything; na lipyate — nor is he entangled.
अनादित्वात् — नित्यता के कारण; निर्गुणत्वात् — दिव्य होने से; परम — भौतिक प्रकृति से परे; आत्मा — आत्मा; अयम् — यह; अव्ययः — अविनाशी; शरीर-स्थः — शरीर में वास करने वाला; अपि — यद्यपि; कौन्तेय — हे कुन्तीपुत्र; न करोति — कुछ नहीं करता; न लिप्यते — न ही लिप्त होता है |.

Translationअनुवाद

Those with the vision of eternity can see that the soul is transcendental, eternal, and beyond the modes of nature. Despite contact with the material body, O Arjuna, the soul neither does anything nor is entangled.

शाश्र्वत दृष्टिसम्पन्न लोग यह देख सकते हैं कि अविनाशी आत्मा दिव्य, शाश्र्वत तथा गुणों अतीत है | हे अर्जुन! भौतिक शरीर के साथ सम्पर्क होते हुए भी आत्मा न तो कुछ करता है और न लिप्त होता है |

Purportतात्पर्य

A living entity appears to be born because of the birth of the material body, but actually the living entity is eternal; he is not born, and in spite of his being situated in a material body, he is transcendental and eternal. Thus he cannot be destroyed. By nature he is full of bliss. He does not engage himself in any material activities; therefore the activities performed due to his contact with material bodies do not entangle him.

ऐसा प्रतीत होता है कि जीव उत्पन्न होता है, क्योंकि भौतिक शरीर का जन्म होता है | लेकिन वास्तव में जीव शाश्र्वत है, वह उत्पन्न नहीं होता और शरीर में स्थित रह कर भी, वह दिव्य तथा शाश्र्वत रहता है | इस प्रकार वह विनष्ट नहीं किया जा सकता | वह स्वभाव से आनन्दमय है | वह किसी भौतिक कार्य में प्रवृत्त नहीं होता | अतएव भौतिक शरीरों के साथ संपर्क होने से जो कार्य सम्पन्न होते हैं, वे उसे लिप्त नहीं कर पाते |