Bhagavad-gītā As It Is • Ch 13

TEXT 24

Nature, the Enjoyer, and Consciousness

य एवं वेत्ति पुरुषं प्रकृतिं च गुणैः सह ।
सर्वथा वर्तमानोऽपि न स भूयोऽभिजायते ॥२४॥
ya evaṁ vetti puruṣaṁ prakṛtiṁ ca guṇaiḥ saha sarvathā vartamāno 'pi na sa bhūyo 'bhijāyate

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — anyone; evam — thus; vetti — understands; puruṣam — the living entities; prakṛtim — material nature; ca — and; guṇaiḥ — modes of material nature; saha — with; sarvathā — by all means; vartamānaḥ — situated; api — in spite of; na — never; saḥ — he; bhūyaḥ — again; abhijāyate — takes his birth.
यः — जो; एवम् — इस प्रकार; वेत्ति — जानता है; पुरुषम् — जीव को; प्रकृतिम् — प्रकृति को; च — तथा; गुणैः — प्रकृति के गुणों के; सह — साथ; सर्वथा — सभी तरह से; सह — साथ; सर्वथा — सभी तरह से; वर्तमानः — स्थित होकर; अपि — के बावजूद; न — कभी नहीं; सः — वह; भूयः — फिर से; अभिजायते — जन्म लेता है.

Translationअनुवाद

One who understands this philosophy concerning material nature, the living entity and the interaction of the modes of nature is sure to attain liberation. He will not take birth here again, regardless of his present position.

जो व्यक्ति प्रकृति, जीव तथा प्रकृति के गुणों की अन्तःक्रिया से सम्बन्धित इस विचारधारा को समझ लेता है, उसे मुक्ति की प्राप्ति सुनिश्चित है । उसकी वर्तमान स्थिति चाहे जैसी हो, यहाँ पर उसका पुनर्जन्म नहीं होगा ।

Purportतात्पर्य

Clear understanding of material nature, the Supersoul, the individual soul and their interrelation makes one eligible to become liberated and turn to the spiritual atmosphere without being forced to return to this material nature. This is the result of knowledge. The purpose of knowledge is to understand distinctly that the living entity has by chance fallen into this material existence. By his personal endeavor in association with authorities, saintly persons and a spiritual master, he has to understand his position and then revert to spiritual consciousness or Kṛṣṇa consciousness by understanding Bhagavad-gītā as it is explained by the Personality of Godhead. Then it is certain that he will never come again into this material existence; he will be transferred into the spiritual world for a blissful eternal life of knowledge.

प्रकृति, परमात्मा, आत्मा तथा इनके अन्तः-सम्बन्ध की स्पष्ट जानकारी हो जाने पर मनुष्य मुक्त होने का अधिकारी बनता है और वह इस भौतिक प्रकृति में लौटने के लिए बाध्य हुए बिना वैकुण्ठ वापस चले जाने अधिकारी बन जाता है । यह ज्ञान का फल है । ज्ञान यह समझने के लिए है कि दैवयोग से जीव इस संसार में आ गिरा है । उसे प्रामाणिक व्यक्तियों, साधु -पुरुषों तथा गुरु की संगति में निजी प्रयास द्वारा अपनी स्थिति समझनी है, और तब जिस रूप में भगवान् ने भगवद्गीता कही है, उसे समझ कर आध्यात्मिक चेतना या कृष्ण भावना मृत को प्राप्त करना है । तब यह निश्चित है कि वह संसार में फिर कभी नहीं आ सकेगा, वह सच्चिदानन्दमय जीवन बिताने के लिए वैकुण्ठ-लोक भेज दिया जायेगा ।