TEXT 2
Devotional Service
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
The Blessed Lord said: He whose mind is fixed on My personal form, always engaged in worshiping Me with great and transcendental faith, is considered by Me to be most perfect.
श्रीभगवान् ने कहा - जो लोग अपने मन को मेरे साकार रूप में एकाग्र करते हैं, और अत्यन्त श्रद्धापूर्वक मेरी पूजा करने में सदैव लगे रहते हैं, वे मेरे द्वारा परम सिद्ध माने जाते हैं |
Purportतात्पर्य
In answer to Arjuna's question, Kṛṣṇa clearly says that he who concentrates upon His personal form and who worships Him with faith and devotion is to be considered most perfect in yoga. For one in such Kṛṣṇa consciousness there are no material activities because everything is done by Kṛṣṇa. A pure devotee is constantly engaged-sometimes he chants, sometimes he hears or reads books about Kṛṣṇa, or sometimes he cooks prasādam or goes to the marketplace to purchase something for Kṛṣṇa, or sometimes he washes the temple or the dishes-whatever he does, he does not let a single moment pass without devoting his activities to Kṛṣṇa Such action is in full samādhi.
अर्जुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए कृष्ण स्पष्ट कहते हैं कि जो व्यक्ति उनके साकार रूप में अपने मन को एकाग्र करता है, और जो अत्यन्त श्रद्धा तथा निष्ठापूर्वक उनको पूजता है, उसे योग में परम सिद्ध मानना चाहिए | जो इस प्रकार कृष्णभावनाभावित होता है, उसके लिए कोई भी भौतिक कार्यकलाप नहीं रह जाते, क्योंकि हर कार्य कृष्ण के लिए किया जाता है | शुद्ध भक्त निरन्तर कार्यरत रहता है - कभी कीर्तन करता है, तो कभी श्रवण करता है, या कृष्ण विषयक कोई पुस्तक पढता है, या कभी-कभी प्रसाद तैयार करता है या बाजार से कृष्ण के लिए कुछ मोल लाता है, या कभी मन्दिर झाड़ता-बुहारता है, तो कभी बर्तन धोता है | वह जो कुछ भी करता है, कृष्ण सम्बन्धी कार्यों के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य में एक क्षण भी नहीं गँवाता | ऐसा कार्य पूर्ण समाधि कहलाता है |