Bhagavad-gītā As It Is • Ch 12

TEXT 17

Devotional Service

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति ।
शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः ॥१७॥
yo na hṛṣyati na dveṣṭi na śocati na kāṅkṣati śubhāśubha-parityāgī bhaktimān yaḥ sa me priyaḥ

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

yaḥ — one who; na — never; hṛṣyati — takes pleasure; na — never; dveṣṭi — grieves; na — never; śocati — laments; na — never; kāṅkṣati — desires; śubha — auspicious; aśubha — inauspicious; parityāgī — renouncer; bhaktimān — devotee; yaḥ — one who; saḥ — he is; me — My; priyaḥ — dear.
यः — जो; न — कभी नहीं; हृष्यति — हर्षित होता है; न — कभी नहीं; द्वेष्टि — शोक करता है; न — कभी नहीं; शोचति — पछतावा करता है; न — कभी नहीं; काङ्क्षति — इच्छा करता है; शुभ — शुभ; अशुभ — तथा अशुभ का; परित्यागी — त्याग करने वाला; भक्ति-मान् — भक्त; यः — जो; सः — वह है; मे — मेरा; प्रियः — प्रिय |.

Translationअनुवाद

One who neither grasps pleasure or grief, who neither laments nor desires, and who renounces both auspicious and inauspicious things, is very dear to Me.

जो न कभी हर्षित होता है, न शोक करता है, जो न पछताता है, न इच्छा करता है, तथा शुभ तथा अशुभ दोनों प्रकार की वस्तुओं का परित्याग कर देता है, ऐसा भक्त मुझे अत्यन्त प्रिय है |

Purportतात्पर्य

A pure devotee is neither happy nor distressed over material gain and loss, nor is he very much anxious to get a son or disciple, nor is he distressed by not getting them. If he loses anything which is very dear to him, he does not lament. Similarly, if he does not get what he desires, he is not distressed. He is transcendental in the face of all kinds of auspicious, inauspicious and sinful activities. He is prepared to accept all kinds of risks for the satisfaction of the Supreme Lord. Nothing is an impediment in the discharge of his devotional service. Such a devotee is very dear to Kṛṣṇa.

शुद्ध भक्त भौतिक लाभ से न तो हर्षित होता है और न हानि से दुखी होता है, वह पुत्र या शिष्य की प्राप्ति के लिए न तो उत्सुक रहता है, न ही उनके न मिलने पर दुखी होता है | वह अपनी किसी प्रिय वस्तु के खो जाने पर उसके लिए पछताता नहीं | इसी प्रकार यदि उसे अभीप्सित की प्राप्ति नहीं हो पाती तो वह दुखी नहीं होता | वह समस्त प्रकार के शुभ, अशुभ तथा पापकर्मों से सदैव परे रहता है | वह परमेश्र्वर की प्रसन्नता के लिए बड़ी से बड़ी विपत्ति सहने को तैयार रहता है | भक्ति के पालन में उसके लिए कुछ भी बाधक नहीं बनता | ऐसा भक्त कृष्ण को अतिशय प्रिय होता है |