Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 29

The Opulence of the Absolute

अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् ।
पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥२९॥
anantaś cāsmi nāgānāṁ varuṇo yādasām aham pitṝṇām aryamā cāsmi yamaḥ saṁyamatām aham

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

anantaḥ — Ananta; ca — also; asmi — I am; nāgānām — of all serpents; varuṇaḥ — the demigod controlling the water; yādasām — of all aquatics; aham — I am; piṭṝnām — of the ancestors; aryamā — Aryāma; ca — also; asmi — I am; yamaḥ — the controller of death; saṁyamatām — of all regulators; aham — I am.
अनन्तः — अनन्त; च — भी; अस्मि — हूँ; नागानाम् — फणों वाले सापों में; वरुणः — जल के अधिष्ठाता देवता; यादसाम् — समस्त जलचरों में; अहम् — मैं हूँ; पितृृणाम् — पितरों में; अर्यमा — अर्यमा; च — भी; अस्मि — हूँ; यमः — मृत्यु का नियामक; संयमताम् — समस्त नियमनकर्ताओं में; अहम् — मैं हूँ |.

Translationअनुवाद

Of the celestial Nāga snakes I am Ananta; of the aquatic deities I am Varuṇa. Of departed ancestors I am Aryamā, and among the dispensers of law I am Yama, lord of death.

अनेक फणों वाले नागों में मैं अनन्त हूँ और जलचरों में वरुणदेव हूँ | मैं पितरों में अर्यमा हूँ तथा नियमों के निर्वाहकों में मैं मृत्युराज यम हूँ |

Purportतात्पर्य

Among the many celestial Naga serpents, Ananta is the greatest, as is Varuṇa among the aquatics. They both represent Kṛṣṇa. There is also a planet of trees presided over by Aryamā, who represents Kṛṣṇa. There are many living entities who give punishment to the miscreants, and among them Yama is the chief. Yama is situated in a planet near this earthly planet, and after death those who are very sinful are taken there, and Yama arranges different kinds of punishments for them.

अनेक फणों वाले नागों में अनन्त सबसे प्रधान हैं और इसी प्रकार जलचरों में वरुण देव प्रधान हैं | ये दोनों कृष्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं | इसी प्रकार पितृलोक के अधिष्ठाता अर्यमा हैं जो कृष्ण के प्रतिनिधि हैं | ऐसे अनेक जीव हैं जो दुष्टों को दण्ड देते हैं, किन्तु इनमें यम प्रमुख हैं | यम पृथ्वीलोक के निकटवर्ती लोक में रहते हैं | मृत्यु के बाद पापी लोगों को वहाँ ले जाया जाता है और यम उन्हें तरह-तरह का दण्ड देने की व्यवस्था करते हैं |