Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 27

The Opulence of the Absolute

उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम् ।
ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम् ॥२७॥
uccaiḥśravasam aśvānāṁ viddhi mām amṛtodbhavam airāvataṁ gajendrāṇāṁ narāṇāṁ ca narādhipam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

uccaiḥśravasam — Uccaiḥśravā; aśvānām — among horses; viddhi — know; mām — Me; amṛta-udbhavam — produced from the churning of the ocean; airāvatam — Airāvata; gajendrāṇām — of elephants; narāṇām — among human beings; ca — and; narādhipam — the king.
उच्चैःश्रवसम् — उच्चैःश्रवा; अश्र्वानाम् — घोड़ो में; विद्धि — जानो; माम् — मुझको; अमृत-उद्भवम् — समुद्र मन्थन से उत्पन्न; ऐरावतम् — ऐरावत; गज-इन्द्राणाम् — मुख्य हाथियों में; नाराणाम् — मनुष्यों में; च — तथा; नर-अधिपम् — राजा |.

Translationअनुवाद

Of horses know Me to be Uccaiḥśravā, who rose out of the ocean, born of the elixir of immortality; of lordly elephants I am Airāvata, and among men I am the monarch.

घोड़ो में मुझे उच्चैःश्रवा जानो, जो अमृत के लिए समुद्र मन्थन के समय उत्पन्न हुआ था | गजराजों में मैं ऐरावत हूँ तथा मनुष्यों में राजा हूँ |

Purportतात्पर्य

The devotee demigods and the demons (asuras) once took a sea journey. On this journey, nectar and poison were produced, and Lord Śiva drank the poison. From the nectar were produced many entities, of which there was a horse named Uccaiḥśravā. Another animal produced from the nectar was an elephant named Airāvata. Because these two animals were produced from nectar, they have special significance, and they are representatives of Kṛṣṇa.

Amongst the human beings, the king is the representative of Kṛṣṇa because Kṛṣṇa is the maintainer of the universe, and the kings, who are appointed on account of their godly qualifications, are maintainers of their kingdoms. Kings like Mahārāja Yudhiṣṭhira, Mahārāja Parīkṣit and Lord Rāma were all highly righteous kings who always thought of the citizens' welfare. In Vedic literature, the king is considered to be the representative of God. In this age, however, with the corruption of the principles of religion, monarchy decayed and is now finally abolished. It is to be understood that in the past, however, people were more happy under righteous kings.

एक बार देवों तथा असुरों ने समुद्र-मन्थन में भाग लिया | इस मन्थन से अमृत तथा विष प्राप्त हुए | विष को तो शिवजी ने पी लिया, किन्तु अमृत के साथ अनेक जीव उत्पन्न हुए, जिनमें उच्चैःश्रवा नामक घोडा भी था | इसी अमृत के साथ एक अन्य पशु ऐरावत नामक हाथी भी उत्पन्न हुआ था | चूँकि ये दोनों पशु अमृत के साथ उत्पन्न हुए थे, अतः इनका विशेष महत्त्व है और ये कृष्ण के प्रतिनिधि हैं |.मनुष्यों में राजा कृष्ण का प्रतिनिधि है, क्योंकि कृष्ण ब्रह्माण्ड के पालक हैं और अपने दैवी गुणों के कारण नियुक्त किये गये राजा भी अपने राज्यों के पालनकरता होते हैं | महाराज युधिष्ठिर, महाराज परीक्षित तथा भगवान् राम जैसे राजा अत्यन्त धर्मात्मा थे, जिन्होंने अपनी प्रजा का सदैव कल्याण सोचा | वैदिक साहित्य में राजा को ईश्र्वर का प्रतिनिधि माना गया है | किन्तु इस युग में धर्म के ह्रास होने से राजतन्त्र का पतन हुआ और अन्ततः विनाश हो गया है | किन्तु यह समझना चाहिए कि भूतकाल में लोग धर्मात्मा राजाओं के अधीन रहकर अधिक सुखी थे |