Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 18

The Opulence of the Absolute

विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन ।
भूयः कथय तृप्तिर्हि शृण्वतो नास्ति मेऽमृतम् ॥१८॥
vistareṇātmano yogaṁ vibhūtiṁ ca janārdana bhūyaḥ kathaya tṛptir hi śṛṇvato nāsti me ’mṛtam

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

vistareṇa — in description; ātmanaḥ — of Yourself; yogam — mystic power; vibhūtim — opulences; ca — also; janārdana — O killer of the atheists; bhūyaḥ — again; kathaya — describe; tṛptiḥ — satisfaction; hi — certainly; śṛṇvataḥ — hearing; na asti — there is no; me — my; amṛtam — nectar.
विस्तरेण — विस्तार से; आत्मनः — अपनी; योगम् — योगशक्ति; विभूतिम् — ऐश्र्वर्य को; च — भी; जन-अर्दन — हे नास्तिकों का वध करने वाले; भूयः — फिर; कथय — कहें; तृप्तिः — तुष्टि; हि — निश्चय ही; शृण्वतः — सुनते हुए; न अस्ति — नहीं है; मे — मेरी; अमृतम् — अमृत को |.

Translationअनुवाद

Tell me again in detail, O Janārdana [Kṛṣṇa], of Your mighty potencies and glories, for I never tire of hearing Your ambrosial words.

हे जनार्दन! आप पुनः विस्तार से अपने ऐश्र्वर्य तथा योगशक्ति का वर्णन करें | मैं आपके विषय में सुनकर कभी तृप्त नहीं होता हूँ, क्योंकि जितना ही आपके विषय में सुनता हूँ, उतना ही आपके शब्द-अमृत को चखना चाहता हूँ |

Purportतात्पर्य

A similar statement was made to Sūta Gosvāmī by the ṛṣis of Naimiṣāraṇya, headed by Śaunaka. That statement is:

> vayaṁ tu na vitṛpyāma uttama-śloka-vikrame > yac chṛṇvatāṁ rasa-jñānāṁ svādu svādu pade pade.

"One can never be satiated even though one continuously hears the transcendental pastimes of Kṛṣṇa, who is glorified by Vedic hymns. Those who have entered into a transcendental relationship with Kṛṣṇa relish in every step descriptions of the pastimes of the Lord." Thus Arjuna is interested to hear about Kṛṣṇa, specifically how He remains as the all-pervading Supreme Lord.

Now as far as amṛtam, nectar, is concerned, any narration or statement concerning Kṛṣṇa is just like nectar. And this nectar can be perceived by practical experience. Modern stories, fiction and histories are different from the transcendental pastimes of the Lord in that one will tire of hearing mundane stories, but one never tires of hearing about Kṛṣṇa. It is for this reason only that the history of the whole universe is replete with references to the pastimes of the incarnations of Godhead. For instance, the Purāṇas are histories of bygone ages that relate the pastimes of the various incarnations of the Lord. In this way the reading matter remains forever fresh, despite repeated readings.

इसी प्रकार का निवेदन नैमिषारण्य के शौनक ऋषियों ने सूत गोस्वामी से किया था | यह निवेदन इस प्रकार है –.वयं तु न वितृप्याम उत्तमश्लोकविक्रमे |यच्छृण्वतां रसज्ञानां स्वादु स्वादु पदे पदे ||.“उत्तम स्तुतियों द्वारा प्रशंसित कृष्ण की दिव्य लीलाओं का निरन्तर श्रवण करते हुए कभी तृप्ति नहीं होती | किन्तु जिन्होंने कृष्ण से अपना दिव्य सम्बन्ध स्थापित कर लिया है वे पद पद पर भगवान् की लीलाओं के वर्णन का आनन्द लेते रहते हैं |” (श्रीमद्भागवत १.१.१९) | अतः अर्जुन कृष्ण के विषय में और विशेष रूप से उनके सर्वव्यापी रूप के बारे में सुनना चाहते है |.जहाँ तक अमृतम् की बात है, कृष्ण सम्बन्धी कोई भी आख्यान अमृत तुल्य है और इस अमृत की अनुभूति व्यवहार से ही की जा सकती है | आधुनिक कहानियाँ, कथाएँ तथा इतिहास कृष्ण की दिव्य लीलाओं से इसलिए भिन्न हैं क्योंकि संसारी कहानियों के सुनने से मन भर जाता है, किन्तु कृष्ण के विषय में सुनने से कभी थकान नहीं आती | यही कारण है कि सारे विश्र्व का इतिहास भगवान् के अवतारों की लीलाओं के सन्दर्भों से पटा हुआ है | हमारे पुराण विगत युगों के इतिहास हैं, जिनमें भगवान् के विविध अवतारों की लीलाओं का वर्णन है | इस प्रकार बारम्बार पढ़ने पर भी विषयवस्तु नवीन बनी रहती है |