Bhagavad-gītā As It Is • Ch 10

TEXT 16

The Opulence of the Absolute

वक्तुमर्हस्यशेषेण दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
याभिर्विभूतिभिर्लोकानिमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि ॥१६॥
vaktum arhasy aśeṣeṇa divyā hy ātma-vibhūtayaḥ yābhir vibhūtibhir lokān imāṁs tvaṁ vyāpya tiṣṭhasi

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

vaktum — to say; arhasi — deserve; aśeṣeṇa — in detail; divyā — divine; hi — certainly; ātma — Yourself; vibhūtayaḥ — opulences; yābhiḥ — by which; vibhūtibhiḥ — opulences; lokān — all the planets; imān — these; tvam — You; vyāpya — pervading; tiṣṭhasi — remain.
वक्तुम् — कहने के लिए; अर्हसि — योग्य हैं; अशेषेण — विस्तार से; दिव्याः — दैवी, अलौकिक; हि — निश्चय ही; आत्मा — अपना; विभूतयः — ऐश्र्वर्य; याभिः — जिन; विभूतिभिः — ऐश्र्वर्यों से; लोकान् — समस्त लोकों को; इमान् — इन; त्वम् — आप; व्याप्य — व्याप्त होकर; तिष्ठसि — स्थित हैं |.

Translationअनुवाद

Please tell me in detail of Your divine powers by which You pervade all these worlds and abide in them.

कृपा करके विस्तारपूर्वक मुझे अपने उन दैवी ऐश्र्वर्यों को बतायें, जिनके द्वारा आप इन समस्त लोकों में व्याप्त हैं |

Purportतात्पर्य

In this verse it appears that Arjuna is already satisfied with his understanding of the Supreme Lord Kṛṣṇa. By Kṛṣṇa's grace, Arjuna has personal experience, intelligence and knowledge and whatever else a person may have through all these agencies, and he has understood Kṛṣṇa as the Supreme Personality of Godhead. For him there is no doubt, Yet he is asking Kṛṣṇa to explain His all-pervading nature so that in the future people will understand, especially the impersonalists, how He exists in His all-pervading aspect through His different energies. One should know that this is being asked by Arjuna on behalf of the common people.

इस श्लोक से लगता है कि अर्जुन भगवान् सम्बन्धी अपने ज्ञान से पहले से संतुष्ट है | कृष्ण-कृपा से अर्जुन को व्यक्तिगत अनुभव, बुद्धि तथा ज्ञान और मनुष्य को इन साधनों से जो कुछ भी प्राप्त हो सकता है, वह सब प्राप्त है, तथा उसने कृष्ण को भगवान् के रूप में समझ रखा है | उसे किसी प्रकार का संशय नहीं है, तो भी वह कृष्ण से अपनी सर्वव्यापकता की व्याख्या करने के लिए अनुरोध करता है | सामान्यजन तथा विशेषरूप से निर्विशेषवादी भगवान् की सर्वव्यापकता के विषय में अधिक विचारशील रहते हैं | अतः अर्जुन श्रीकृष्ण से पूछता है कि वे अपनी विभिन्न शक्तियों के द्वारा किस प्रकार सर्वव्यापी रूप में विद्यमान रहते हैं | हमें यह जानना चाहिए कि अर्जुन सामान्य लोगों के हित के लिए यह पूछ रहा है |