TEXT 42
Observing the Armies on the Battlefield of Kurukṣetra
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
Due to the evil deeds of the destroyers of family tradition, all kinds of community projects and family welfare activities are devastated.
जो लोग कुल-परम्परा को विनष्ट करते हैं और इस तरह अवांछित सन्तानों को जन्म देते हैं उनके दुष्कर्मों से समस्त प्रकार की सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य विनष्ट हो जाते हैं |
Purportतात्पर्य
The four orders of human society, combined with family welfare activities as they are set forth by the institution of the sanātana-dharma or varṇāśrama-dharma, are designed to enable the human being to attain his ultimate salvation. Therefore, the breaking of the sanātana-dharma tradition by irresponsible leaders of society brings about chaos in that society, and consequently people forget the aim of life-Viṣṇu. Such leaders are called blind, and persons who follow such leaders are sure to be led into chaos.
सनातन-धर्म या वर्णाश्रम-धर्म द्वारा निर्धारित मानव समाज के चारों वर्णों के लिए सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य इसलिए नियोजित हैं कि मनुष्य चरम मोक्ष प्राप्त कर सके | अतः समाज के अनुत्तरदायी नायकों द्वारा सनातन-धर्म परम्परा के विखण्डन से उस समाज में अव्यवस्था फैलती है, फलस्वरूप लोग जीवन के उद्देश्य विष्णु को भूल जाते हैं | ऐसे नायक अंधे कहलाते हैं और जो लोग इनका अनुगमन करते हैं वे निश्चय ही कुव्यवस्था की ओर अग्रसर होते हैं |