Bhagavad-gītā As It Is • Ch 1

TEXT 25

Observing the Armies on the Battlefield of Kurukṣetra

भीष्मद्रोणप्रमुखतः सर्वेषां च महीक्षिताम् ।
उवाच पार्थ पश्यैतान्समवेतान्कुरूनिति ॥२५॥
bhīṣma-droṇa-pramukhataḥ sarveṣāṁ ca mahī-kṣitām uvāca pārtha paśyaitān samavetān kurūn iti

Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ

bhīṣma — Grandfather Bhīṣma; droṇa — the teacher Droṇa; pramukhataḥ — in the front of; sarveṣām — all; ca — also; mahīkṣitām — chiefs of the world; uvāca — said; pārtha — O Pārtha (son of Pṛthā); paśya — just behold; etān — all of them; samavetān — assembled; kurūn — all the members of the Kuru dynasty; iti — thus.
द्रोण — गुरु द्रोण; प्रमुखतः — के समक्ष; च — भी; महीक्षिताम् — संसार भर के राजा; उवाच — कहा; पार्थ — हे; पश्य — देखो; एतान् — इन सबों को; सम्वेतान् — एकत्रित; कुरुन् — कुरुवंश के सदस्यों को; इति — इस प्रकार |.

Translationअनुवाद

In the presence of Bhīṣma, Droṇa and all other chieftains of the world, Hṛṣīkeśa, the Lord, said, Just behold, Pārtha, all the Kurus who are assembled here.

भीष्म, द्रोण तथा विश्र्व भर के अन्य समस्त राजाओं के सामने भगवान् ने कहा कि हे पार्थ! यहाँ पर एकत्र सारे कुरुओं को देखो |

Purportतात्पर्य

As the Supersoul of all living entities, Lord Kṛṣṇa could understand what was going on in the mind of Arjuna. The use of the word Hṛṣīkeśa in this connection indicates that He knew everything. And the word Pārtha, or the son of Kuntī or Pṛthā, is also similarly significant in reference to Arjuna. As a friend, He wanted to inform Arjuna that because Arjuna was the son of Pṛthā, the sister of His own father Vasudeva, He had agreed to be the charioteer of Arjuna. Now what did Kṛṣṇa mean when He told Arjuna to "behold the Kurus"? Did Arjuna want to stop there and not fight? Kṛṣṇa never expected such things from the son of His aunt Pṛthā. The mind of Arjuna was thus predicated by the Lord in friendly joking.

समस्त जीवों के परमात्मास्वरूप भगवान् कृष्ण यह जानते थे कि अर्जुन के मन में क्या बीत रहा है | इस प्रसंग में हृषीकेश शब्द प्रयोग सूचित करता है कि वे सब कुछ जानते थे | इसी प्रकार पार्थ शब्द अर्थात् पृथा या कुन्तीपुत्र भी अर्जुन के लिए प्रयुक्त होने के कारण महत्त्वपूर्ण है | मित्र के रूप में वे अर्जुन को बता देना चाहते थे कि चूँकि अर्जुन उनके पिता वसुदेव कि बहन पृथा का पुत्र था इसीलिए उन्होंने अर्जुन का सारथी बनना स्वीकार किया था | किन्तु जब उन्होंने अर्जुन से “कुरुओं को देखो” कहा तो इससे उनका क्या अभिप्राय था? क्या अर्जुन वहीँ पर रुक कर युद्ध करना नहीं चाहता था? कृष्ण को अपनी बुआ पृथा के पुत्र से कभी भी ऐसी आशा नहीं थी | इस प्रकार से कृष्ण ने अपने मित्र कि मनःस्थिति कि पूर्वसूचना परिहासवश दी है |