TEXT 23
Observing the Armies on the Battlefield of Kurukṣetra
Synonymsशब्दार्थ• Word-for-Word Analysis• प्रत्येक शब्द का अर्थ
Translationअनुवाद
Let me see those who have come here to fight, wishing to please the evil-minded son of Dhṛtarāṣṭra.
मुझे उन लोगों को देखने दीजिये जो यहाँ पर धृतराष्ट्र के दुर्बुद्धि पुत्र (दुर्योधन) को प्रसन्न करने की इच्छा से लड़ने के लिए आये हुए हैं |
Purportतात्पर्य
It was an open secret that Duryodhana wanted to usurp the kingdom of the Pāṇḍavas by evil plans, in collaboration with his father, Dhṛtarāṣṭra. Therefore, all persons who had joined the side of Duryodhana must have been birds of the same feather. Arjuna wanted to see them in the battlefield before the fight was begun, just to learn who they were, but he had no intention of proposing peace negotiations with them. It was also a fact that he wanted to see them to make an estimate of the strength which he had to face, although he was quite confident of victory because Kṛṣṇa was sitting by his side.
यह सर्वविदित था कि दुर्योधन अपने पिता धृतराष्ट्र की साँठगाँठ से पापपूर्ण योजनाएँ बनाकर पाण्डवों के राज्य को हड़पना चाहता था | अतः जिन समस्त लोगों ने दुर्योधन का पक्ष ग्रहण किया था वे उसी के समानधर्मा रहे होंगे | अर्जुन युद्ध प्रारम्भ होने के पूर्व यह तो जान ही लेना चाहता था कि कौन-कौन से लोग आये हुए हैं | किन्तु उनके समक्ष समझौता का प्रस्ताव रखने की उसकी कोई योजना नहीं थी | यह भी तथ्य था की वह उनकी शक्ति का, जिसका उसे सामना करना था, अनुमान लगाने कि दृष्टि से उन्हें देखना चाह रहा था, यद्यपि उसे अपनी विजय का विश्र्वास था क्योंकि कृष्ण उसकी बगल में विराजमान थे |